निष्पक्ष टुडे ब्यूरो रिपोर्ट
अवध गंगा फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई में शुरू हो गया है। इस फिल्म की शूटिंग बीते दिनों ही लखनऊ में पूरी हुई थी। निर्माता संग्राम सिंह पटेल और निर्देशक आर के शुक्ला हैं, जिन्होंने बताया कि हमने एक अच्छी पटकथा वाली फिल्म बनाई है। अब फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन के फेज में है। हम जल्द ही फिल्म का ट्रेलर और टीजर भी जारी करेंगे। साथ ही हम फिल्म का रिलीज डेट भी जारी करेंगे। उम्मीद है दर्शकों को हमारी फिल्म पसंद आयेगी।
उन्होंने बताया कि ‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ में अभिनेता संग्राम सिंह पटेल, अभिनेत्री तनुश्री के साथ संजय पांडेय, अयाज खान, यामिनी सिंह, ग्लोरी मोहंन्ता, प्रकाश जैश, सत्य प्रकाश, अनिल रस्तोगी, बृजेश त्रिपाठी, संतोष वर्मा, राम सिंह चौधरी और विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। सबों ने फिल्म में बेहतर काम किया है। हमारे सेट का माहौल ऐसा था, कि फिल्म बनाने में ज्यादा परेशानी नहीं आई। कोविड से बचाव का ख्याल करते हुए हमने फिल्म की शूटिंग पूरी की है।
‘मोहे रंग दे प्यार के रंग सजना’ का गीत – संगीत भी सुरीला है। इस फिल्म के संगीतकार सावन कुमार हैं और गीतकार राजेश मिश्रा, प्यारे लाल यादव व आजाद सिंह। पीआरओ संजय भूषण पटियाला व अरविंद मौर्या हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, कोरियोग्राफी संतोष समदर्शी, और एक्शन हीरा यादव का हैं। ई पी संतोष वर्मा हैं। एडिटर दीपक जुल है।